विहंगम योग के क्षेत्रीय कार्यालय में मास्क वितरण

सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के पलामू क्षेत्रीय कार्यालय में मास्क वितरण किया गया.
मेदिनीनगर : सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के पलामू क्षेत्रीय कार्यालय में मास्क वितरण किया गया. बुधवार को संस्थान के वरीय सदस्य केदारनाथ दिवेदी, महिला उपदेष्टा सह जिला महिला प्रभारी मनोरमा दिवेदी, जिला सह संयोजक राजेंद्र प्रसाद अरोड़ा, कार्यालय प्रमुख सतीश कुमार वर्मा ने मास्क वितरण किया.
इससे पहले सभी सदस्यों का हाथ सैनिटाइज कराया गया. वरीय सदस्य श्री द्विवेदी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सजगता व जागरूकता जरूरी है. कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर विहंगम योग संस्थान पूरे भारत वर्ष में राहत कार्य चला रहा है.
इसी कड़ी में पलामू क्षेत्रीय कार्यालय में मास्क वितरण कार्य शुरू किया गया है. भक्तजनों के सहयोग से ही यह व्यवस्था की गयी है. मौके पर राकेश पाठक, रामगति चौधरी,वंशज दुबे, योगज दुबे, सत्यम, बिट्टु, भरदुल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










