श्रद्धा के साथ मनी देव दीपावली

देव दीपावली के अवसर पर छतरपुर के मंदेया नदी के तट पर भव्य गंगा आरती के साथ 51 सौ दीप जलाये गये.
प्रतिनिधि, छतरपुर देव दीपावली के अवसर पर छतरपुर के मंदेया नदी के तट पर भव्य गंगा आरती के साथ 51 सौ दीप जलाये गये. इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए शहर की महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी.उक्त कार्यक्रम स्टार क्लब के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधि विधान और पूजा अर्चना कर भव्य गंगा आरती की गयी. देव दीपावली को लेकर नदी के तट पर फूलों और बिजली बत्ती से मनमोहक सजावट किया गया जिससे दृश्य मनोरम और भक्तिमय हो गया.स्टार क्लब के द्वारा छठ महापर्व में घाट सहित नदी और शहर के मंदिरों को सजाया जाता है तो विगत कई वर्षों से देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती और दीप जलाया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन कुमार,पवन गुप्ता,क्रांति मेहता ,अजित कुमार,मोनू गुप्ता,सिंटू चौधरी,सुभाष चौधरी, साकेत विश्वकर्मा,अरुण सोनी ,अशोक दास ,केतन सिंह,रितेश चंद्रा,लट्टू सिंह,अमित चंद्रा, डोमन प्रजापति,मोहन चंद्रा ,विनोद पासवान, विनय विश्वकर्मा, ऋषि सिंह,अरविंद गुप्ता ,तेजु गुप्ता सहित अन्य सदस्य सक्रिय थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










