महिला मोरचा ने निकाली आक्रोश रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 8:14 PM
पलामू भाजपा महिला मोरचा के नेतृत्व में बुधवार को आक्रोश रैली निकाली गयी
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू भाजपा महिला मोरचा के नेतृत्व में बुधवार को आक्रोश रैली निकाली गयी. इसकी अध्यक्षता महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष सिटू गुप्ता ने की. डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी विनोद सिंह, पूर्व मेयर अरूणा शंकर, नरेंद्र पांडेय कार्यक्रम की प्रभारी सिमा सिंह, रूपा सिंह शामिल हुई. राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीब, किसानों की उपेक्षा, वादाखिलाफी, हत्या व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाकर विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का घेराव एवं आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया. इसमें जिले भर की मोर्चा की महिलाएं शामिल हुईं. इसके पूर्व मोर्चा की कार्यकर्ता लघु् सिंचाई विभाग परिसर से आक्रोश रैली निकाल कर महिलाएं पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचीं और समाहरणालय मुख्य गेट के सामने आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया एवं हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम की प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड राज्य में 27 महिलाओं की दहेज प्रताड़ना से हत्या हुई है. 107 महिलाओं का अपहरण हुआ. 51 महिलाओं को रेप कर हत्या हुई. 78 महिलाओं का सामान्य रूप से हत्या हुई. विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. राज की जनता बेहाल है. आने वाला समय में सबक सिखाने की जरूरत है. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के बाद से विकास का कार्य ठप है. राज्य की गठबंधन सरकार ने लोगों को धोखा दिया है. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हेमंत राज्य में सुरक्षित नहीं है. कार्यक्रम में मधु लता रानी, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, लक्ष्मी रवि, सुजाता सिंह, सुमन सिंह, रूबी सिंह सैकड़ो महिला कार्यकर्ता शामिल थी. राज्य में महिला सुरक्षित नहीं:अरुणा शंकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली मे अरुणा शंकर ने सरकार के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करते हुए कहा राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. सरकार महिलाओं का शोषण कर रही. झारखंड में अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन अपराध नियंत्रण करने में सरकार और प्रशासन फेल हो चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










