अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लूना सवार की मौत
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लूना सवार की मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लूना सवार 63 वर्षीय मुनीब मियां की मौत हो गयी. एमएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र रबे आलम के अनुसार गुरुवार सुबह में पिता को लूना से लेकर मेदिनीनगर इलाज कराने आ रहे थे. जैसे ही चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी गांव पहुंचे. वैसे ही तेज गति से आ रही ट्रैक्टर धक्का मारते हुए भाग गया. बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से पिता को गंभीर स्थितिमें एमएमसीएच लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के बेनीडीह गांव के रहने वाला था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










