स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया कुष्ठ रोगी खोज व जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया कुष्ठ रोगी खोज व जागरूकता अभियान

जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व कुष्ठ रोगी खोज अभियान (द्वितीय चरण) की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया. गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम हुआ. सीएस डॉ अनिल कुमार ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व कुष्ठ रोगी खोज अभियान (द्वितीय चरण) की शुरुआत की गयी. इस अभियान की सफलता को लेकर सीएस डॉ अनिल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों को कुष्ठ जागरूकता को लेकर शपथ दिलायी. इस दौरान पलामू जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त कराने और इस रोग से पीड़ित व्यक्ति के इलाज के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. सिविल सर्जन ने बताया कि 30 जनवरी से 14 फरवरी तक कुष्ठ रोग जागरूकता व कुष्ठ रोगी खोज अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा. पलामू जिला को कुष्ठ रोग से मुक्त कराने के लिए सबकी जागरूकता और सामूहिक प्रयास की जरूरत है. कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर गोष्ठी का आयोजन करने, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में शपथ दिलाने जैसी गतिविधियां संचालित किया जायेगा. सीएस ने कहा कि जिले के जिन गांवों में पिछले पांच वर्षों के अंदर एक भी कुष्ठ के रोगी मिले हैं, वहां इस अभियान के दौरान सघन जांच की जायेगी. सहिया एवं पुरुष स्वयंसेवक द्वारा घर-घर जाकर लोगों का शारीरिक जांच करेंगे व उन्हें कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करेंगे. अभियान के दौरान लोगों को यह बताया जायेगा कि यह रोग न अभिशाप है न पुश्तैनी रोग है. इलाज कराने से इस रोग से निजात मिलती है. इलाज के दौरान दवा का नियमित सेवन करने से यह रोग पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है. इस रोग का उपचार एवं दवा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है. बैठक में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके रवि, डीपीसी सह जिला कुष्ठ परामर्शी डा प्रेमचंद, डा अनूप कुमार, डीपीएम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola