किसानों के लिए केसीसी ऋण जरूरी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
किसानों के लिए केसीसी ऋण जरूरी : बीडीओ

किसानों के लिए केसीसी ऋण जरूरी : बीडीओ

विज्ञापन

सतबरवा. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को कृषि ऋण सशक्तीकरण अभियान के तहत बैठक हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने की. बैठक में आरबीआइ के प्रतिनिधि सुनील कुमार, भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के मनीष प्रसाद, पंजाब नेशनल बैंक करमा शाखा योगेंद्र कुमार बीटीएम वरुण सिंह यादव ने भाग लिया. इस दौरान केसीसी आवेदन सृजन संबंधी विशेष रूप से चर्चा की गयी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि किसान देश के अन्न दाता हैं जिन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली रियायत ऋण हर हाल में मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय द्वारा किसानों के आवेदन बैंकों में भेजी जाती है,लेकिन लाभुकों की सूची जारी नहीं की जाती है. इससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है. आरबीआइ के प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि सतबरवा स्थित सभी बैंकों के केसीसी ऋण आवंटन के लिए तेजी लाने की जरूरत है. किसानों द्वारा शिकायत मिलती है कि केसीसी ऋण के नाम पर बैंक द्वारा परेशान किया जाता है. इस पर बैंकों को विचार करने की जरूरत है. किसान मित्रों से किसानों के आवेदन सृजन करने में तेजी लाने का आदेश दिया गया.मौके पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार कृषक मित्र भोला राम, योगेंद्र राम, इंदर सिंह, महेंद्र मेहता, मनोज कुमार सिंह, सच्चिदानंद विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, अरविंद सिंह, मोहम्मद रब्बानी अंसारी, अब्दुल अजीज, मजीबुल रहमान समेत कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola