पलामू में JJMP के तीन उग्रवादी हथियार के साथ अरेस्ट, लेवी वसूली के लिए जाने के दौरान हुई गिरफ्तारी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पलामू में तीन जेजेएमपी के उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक राइफल, एक देसी कट्टा समेत कई चीजें बरामद हुई है.

विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह, पलामू : पलामू पुलिस ने जेजेएमपी के तीन सदस्यों को गिरप्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान विजय पासवान, अशोक यादव और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. इन तीनों के पास कई बरामद हुए हैं. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है.

लेवी वसूली के लिए जाने के दौरान हुई गिरफ्तारी

घटना के संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से जुड़े सदस्य हथियार से लैस होकर ब्लू रंग की अपाची बाइक से लेवी वसूलने व धमकी देने के उद्देश्य से तुंबागड़ा की ओर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गयी और थाना क्षेत्र के चेतमा गांव के मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान अपाची बाइक पर बैठे लोग पुलिस को देखकर अपनी दिशा बदल दी.

तीनों के पास से राइफल और देशी कट्टा बरामद

जिसके बाद पुलिस को उन पर शक हुआ और तीनों को पीछा कर हथियार के साथ पकड़ लिया. छानबीन के दौरान उनके पास से एक राइफल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा गोली, तीन मोबाइल व एक अपाची बाइक बरामद किया है. छापेमारी दल में सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, बसंत कुमार दुबे, हवलदार सुनील राम, आरक्षी राकेश कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: पलामू में भारत बंद के दौरान लगे ”पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे, विरोध में बाजार बंद, Video Viral

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola