पलामू में भारत बंद के दौरान लगे ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे, विरोध में बाजार बंद, Video Viral

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पलामू के पाटन प्रखंड में भारत बंद के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद था लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह, पलामू : पलामू में बुधवार को भारत बंद के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं. जिसके वीडियो वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद पाटन प्रखंड के किशुनपुर के व्यवसायियों ने गुरुवार को बाजार बंद कर दिया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवसायियों की जानकारी ली. उन्होंने व्यवसायियों से कहा कि आप लिखित आवेदन दें, पुलिस निश्चित तौर पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी.

पलामू के किस गांव में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

पलामू के पाटन प्रखंड में बुधवार को भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला. लेकिन बंद के दौरान किशुनपुर गांव में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगाया. जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ साफ देखना जा सकता है कि कुछ बंद समर्थक जय भीम के झंडे लिये बंद बंद करो जैसे नारे लगा रहे हैं. इसके तुरंत बाद पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगना शुरू हो जाता है. स्थानीय लोगों को कहना है कि वहां पर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.

किसने दी पुलिस को सूचना

इसके बाद श्रीराम चौक के किशुनपुर में रहने वाले कुछ लोग पाटन प्रखंड गये और थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वे आरोपियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसा सामाजिक संगठन है जो कि इस प्रकार की निंदनीय घटना को अंजाम देता है.

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसटी-एससी के आरक्षण पर दिये गये फैसले के विरोध में भारत का बंद का अह्वान किया था. जिसका कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था. इस दौरान बंद समर्थकों ने विभिन्न जिलों में सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान स्कूल, कॉलेज और बाजार सभी बंद थे. सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन की चलते नजर आए. कई जिलों की सड़कें विरान पड़ी थी.

Also Read: ACB Trap: गढ़वा से महिला प्रिंसिपल 20 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट, पलामू एसीबी की टीम ने शिक्षक से घूस लेते ऐसे दबोचा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola