ePaper

छापामारी में जावा महुआ व शराब नष्ट किया

Updated at : 19 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
छापामारी में जावा महुआ व शराब नष्ट किया

छापामारी में जावा महुआ व शराब नष्ट किया

विज्ञापन

हरिहरगंज. पीपरा थाना क्षेत्र के टंडवा जगदीशपुर गांव के समीप पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान प्लास्टिक ड्राम में रखा करीब चार क्विंटल जावा महुआ, 10 लीटर महुआ निर्मित शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये. थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि फरार कारोबारियों की पहचान की जा रही है. उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई में थाना पुलिस के कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola