जपला रेलवे अंडरपास में भरा पानी, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
जपला रेलवे अंडरपास में भरा पानी, परेशानी

जपला रेलवे अंडरपास में भरा पानी, परेशानी

विज्ञापन

हुसैनाबाद. पिछले दो तीन पूर्व हुई बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र के बक्शी हाइ स्कूल के समीप बने रेलवे अंडरपास में जल जमाव हो गया था. इससे लोगों को अंडरपास से होकर आने जाने लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती तत्काल उक्त स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को अंडरपास में भरे पानी व गंदगी की सफ़ाई काने का निर्देश दिया है.इसके बाद सफाईकर्मियों ने मोटरपंप लगाकर साफ सफाई किया. इस अंडर पास से दर्जनों गांव व शहरी क्षेत्रों के लोगों का आवागमन होता है. अंडरपास में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पांच से छह फिट पानी का जमाव हो जाता है. इससे लोगों को इस रास्ते गुजरने में काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola