भूमि अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की
विज्ञापन
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय में राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, एनएच-75 परियोजनाओं, खनन कार्यों और म्यूटेशन के लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान एनएच-75 (पुराना एन एच-39) के सेक्शन-दोऔर सेक्शन-तीन के फोरलेन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर शेष कार्यों को जल्द पूरा करें, ताकि परियोजनाओं में गति लाया जा सके. भूमि अधिग्रहण की समीक्षा करते हुए डीसी ने प्रभावित रैयतों को दिये जाने वाले मुआवजा भुगतान की स्थिति की जांच की. उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि विवादित मामलों को आपसी सहमति या कानूनी प्रक्रियाओं के तहत शीघ्र सुलझाएं, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा नही आ सके. बैठक में विभिन्न कोल ब्लॉक्स और खनन परियोजनाओं की भी समीक्षा की गयी.कुछ क्षेत्रों में भूमि हस्तांतरण और स्थानीय समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित पाया गया. इस पर डीसी ने अधिकारियों को स्थल पर जाकर समस्या समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के बढ़ते लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को ससमयबद्ध निष्पादित करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिले के तीनों डीसीएलआर, जिला खनन पदाधिकारी सहित सभी अंचलों के अंचलाधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










