जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर केंद्रों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर केंद्रों का निरीक्षण

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन

चंदवा. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. शनिवार को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद चंदवा पहुंचे. यहां विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. केंद्रधीक्षक व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. डीडीसी ने राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल व प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग का निरीक्षण किया. परीक्षार्थियों की सुरक्षा, सुविधा, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र की गोपनीयता, सीसीटीवी समेत अन्य व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola