सही दिशा में किया मेहनत बेकार नहीं जाता : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
सही दिशा में किया मेहनत बेकार नहीं जाता : उपायुक्त

सही दिशा में किया मेहनत बेकार नहीं जाता : उपायुक्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू डीसी समीरा एस ने ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा संध्या कुमारी को सम्मानित किया. डीसी ने उसका हौसला बढ़ाते हुए खेल के साथ पढ़ाई में भी बेहतर करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया मेहनत कभी बेकार नहीं जाता. जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अपना हौसला बुलंद रखते हुए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सतीश दुबे ने बताया कि खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा रांची में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ था. 29 से 31 अगस्त तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल महोत्सव हुआ. इसमें पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित राजकीय कृत ब्राह्मण 2 उच्च विद्यालय के 11वीं की छात्रा संध्या कुमारी ने हिस्सा लिया. राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स के ऊंची कूद प्रतियोगिता में संध्या ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही.मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, खेल शिक्षक डा आनंद माधव पांडेय,नेहा कुमारी,ओम प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, शिखा सिंह, कविता कुशवाहा, आरफा समीम,डोली कुमारी अंजू शुक्ला ने छात्रा संध्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola