छात्रों के बीच ग्लूकोज व टूथपेस्ट का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
छात्रों के बीच ग्लूकोज व टूथपेस्ट का किया वितरण

छात्रों के बीच ग्लूकोज व टूथपेस्ट का किया वितरणछात्रों के बीच ग्लूकोज व टूथपेस्ट का किया वितरण

विज्ञापन

मेदिनीनगर. दुबियाखाड़ चौक स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच गुरुवार को समाजिक कार्यकर्ता पंकज यादव ने ग्लूकोज व टूथपेस्ट का वितरण किया. साथ ही पंकज यादव ने बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. नियमित रूप से दांतों की सफाई करना, साफ-सुथरा रहना और पौष्टिक आहार लेना हर बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है. ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की. विद्यालय प्राचार्य नंद किशोर भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग रहने की जरूरत है. मौक पर श्रीकांत यादव, रीता सिन्हा, पूनम तिवारी, शव्या सिंह, पूजा दुबे, प्रिया रंजनी कुमारी, निभा कुमारी, काजल कुमारी, अर्चना पांडेय, अनु दूबे, पूजा गुप्ता, साक्षी पाण्डे, स्नेहसुरभी, प्रिया दुबे, सतीश कुमार, रवि रंजन सहित आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola