पुराने पुलिस क्लब में बनेगा फल मंडी : अरुणा शंकर

Updated:
विज्ञापन
पुराने पुलिस क्लब में बनेगा फल मंडी : अरुणा शंकर

पुराने पुलिस क्लब में बनेगा फल मंडी : अरुणा शंकर

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर अरुणा शंकर ने शहर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है. श्रीमती शंकर ने कहा कि एक मई से शहर के प्रमुख मार्गों पर फल का ठेला पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. नियम तोड़ने वाले लोगों से पांच सौ रुपया वसूला जायेगा. मेयर ने गुरुवार को छमुहान के स्थित पुलिस क्लब परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पुलिस क्लब नगर निगम के अधीन है. उन्होंने परिसर का तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया. मेयर ने कहा कि शहर के सभी फल विक्रेताओं को एक ही स्थान पर व्यवस्थित किया जायेगा. मेयर ने कहा कि वर्तमान में कचहरी चौक से सर्किट हाउस तक, सादिक मंजिल चौक से छमुहान और अन्य बाजार क्षेत्रों में अनियमित रूप से ठेला लगाये जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद इन सभी मार्गों को ठेला से मुक्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर में यातायात सुगम होगा. वहीं लोगों को भी एक ही स्थान पर फल उपलब्ध हो सकेंगे.मेयर ने कहा कि चैनपुर व शाहपुर मुख्य मार्गों से ठेला-खोमचा हटाकर आपसी सहमति से वैकल्पिक स्थान तय किया जायेगा. नगर निगम के इस फैसले से शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola