ePaper

पलामू पाइप लाइन सिंचाई योजना से आठ प्रखंड होंगे लाभान्वित

Updated at : 11 Feb 2024 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू पाइप लाइन सिंचाई योजना से आठ प्रखंड होंगे लाभान्वित

पैकेज वन के तहत उत्तरी कोयल से रानीताल डैम, टेमराइन डैम, बुटनडूबा डैम और पाइपलाइन के मार्ग में पड़ने वाले अन्य छोटे-बड़े जलाशय में पानी भेजा जायेगा.

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को 456.62 करोड़ की लागत से बनने वाली पलामू पाइप लाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. इसे दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद संवेदक द्वारा ही योजना का 10 वर्षों के लिए परिचालन, रख-रखाव एवं प्रबंधन किया जाना है. इस योजना के क्रियान्वयन से पलामू जिले के आठ प्रखंडों के 96 गांव लाभान्वित होंगे. लाभान्वित होने वाले प्रखंडों में चैनपुर, मेदिनीनगर, सतबरवा, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज प्रखंड शामिल हैं.

31.397 एमसीएम जल जलाशयों में भरा जायेगा

पलामू जिला में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से विभिन्न जलाशयों/जल निकायों में आवश्यकतानुसार पेयजल एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निमित्त पलामू पाइप लाइन सिचाई योजना तैयार की गयी है. सोन, उत्तरी कोयल नदी व औरंगा नदी से बीयर निर्माण कर तीन अलग-अलग पाइप लाइन से 31.397 एमसीएम जल उद्धव (लिफ्ट) कर चिह्नित जलाशयों को भरा जायेगा, जिसमें से 1.926 एमसीएम पेयजल के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा. पलामू पाइप लाइन सिंचाई योजना से उत्तरी कोयल एवं औरंगा नदी श्रोत से एक समग्र पैकेज (पैकेज -1) एवं सोन नदी श्रोत से द्वितीय पैकेज (पैकेज-2) के रूप में योजनाओं को क्रियान्वित किया जायेगा. पैकेज वन के तहत उत्तरी कोयल से रानीताल डैम, टेमराइन डैम, बुटनडूबा डैम और पाइपलाइन के मार्ग में पड़ने वाले अन्य छोटे-बड़े जलाशय में पानी भेजा जायेगा.

Also Read: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस: एसआईटी की पलामू में छापेमारी, तीन युवक हिरासत में

इससे चैनपुर एवं मेदिनीनगर प्रखंड लाभान्वित होंगे. वहीं पैकेज वन के तहत ही औरंगा नदी से मलय डैम, पोस्तिया नाला डैम, पनघटवा डैम, कचहडवाटांड़ डैम, कुण्डलवा डैम, वाहेरवधवा नाला डैम में पानी भरा जायेगा. इससे सतबरवा एवं मेदिनीनगर प्रखंड लाभान्वित होंगे. पैकेज टू के तहत सोन नदी से बतरे डैम, धनकई डैम, ताली डैम, सुखनदिया डैम, करमा कलन डैम में पानी भेजा जायेगा. पैकेज-वन एवं पैकेज-टू के तहत पाइपलाइन के मार्ग में पड़ने वाले अन्य छोटे-बड़े जलाशयों में भी पानी भेजा जायेगा. जिससे विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज प्रखंड लाभान्वित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola