एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से डीएसडब्ल्यू गंभीर रूप से घायल

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ अंबालिका प्रसाद बुधवार की सुबह गैस सिलिंडर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गयी.
मेदिनीनगर. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ अंबालिका प्रसाद बुधवार की सुबह गैस सिलिंडर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार डा अंबालिका सुबह 7:15 बजे किचन में गैस चूल्हा पर पानी गर्म करने पहुंची थी. बताया जाता है कि वे किचन में लाइटर से गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की इस दौरान आग फैल गयी. स्थिति को भांपते हुये उन्होंने गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करने का प्रयास किया इस दौरान वह आग की चपेट में आ गयी. वह जान बचाने के लिए किचेन से बाहर निकली. अपने परिवार के सदस्यों को किसी तरह फोन किया. इसके बाद चालक उनकें घर पहुंचा और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया. आग की चपेट में आने से उनका चेहरा, हाथ, पैर झुलस गया है. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर किया. उनके परिवार के सदस्यों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया है. इधर आग लगने से किचन की खिड़की और दरवाजे पूरी तरह जल गया है. स्थानीय लोगों की माने ताे आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया था. बताया जाता है कि रेगुलेटर का पाइप लिकेज होने के कारण गैस का रिसाव हो रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










