ePaper

फुटबॉल मैच में जिला स्कूल विजेता व गिरिवर उवि उप विजेता बना

Updated at : 04 Jul 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल मैच में जिला स्कूल विजेता व गिरिवर उवि उप विजेता बना

शुक्रवार को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस जिला स्कूल के मैदान में 64 वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रखंड स्तर पर आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शुक्रवार को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस जिला स्कूल के मैदान में 64 वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रखंड स्तर पर आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तर पर कूल नौ विद्यालयों की टीम ने अलग-अलग प्रतिस्पर्द्धा में भाग लिया. 15 वर्ष से कम बालक वर्ग में ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय, जिला स्कूल मेदिनीनगर व गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय की टीम ने भाग लिया. जिसमें जिला स्कूल मेदिनीनगर विजेता व गिरिवर उच्च विद्यालय उपविजेता रहा.17 वर्ष से कम बालक वर्ग में जिला स्कूल मेदिनीनगर, गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, महात्मा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सरजा पोलपोल व रामधारी उच्च विद्यालय रजवाडीह की टीम ने भाग लिया.जिसमें गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय की टीम विजेता रही व महात्मा गांधी उच्च विद्यालय सरजा पोलपोल की टीम उप विजेता बना. 17 वर्ष से कम बालिका वर्ग में एकमात्र टीम उपस्थित होने के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सदर मेदिनीनगर को वॉक आवर देते हुए विजेता घोषित किया गया. मौके पर बीपीओ राजीव रंजन सिंह, साधन सेवी संजय रंजन सिंह, प्रखंड साधन सेवी सत्येंद्र पाठक, सोनाली कुमारी, रिसोर्स शिक्षक पुष्पा कुमारी, एमडीएम ऑपरेटर विष्णु कुमार व विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया. मैच रेफरी के रूप में मोहम्मद इदरीश, साहब सिंह, कौशल कुमार वर्मा, स्वतंत्र प्रकाश, राम नारायण प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल कप देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola