पेयजल, सड़क सड़क व सफाई को लेकर नाराजगी

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Feb 2026 8:55 PM

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर एक में बुनियादी समस्याएं बरकरार

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर एक में बुनियादी समस्याएं बरकरार वार्ड एक की आबादी : 3,000 से अधिक कुल मतदाता : 1,862 पुरुष : 958 महिला : 904 मतदान केंद्रों की संख्या : 2 प्रमुख टोले : पासवान टोला, भगवान टोला, बरछाही टोला, आम टोला, खदेरू टोला प्रतिनिधि, छतरपुर नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं, लेकिन इधर नगर पंचायत क्षेत्र के आम नागरिक आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. छतरपुर नगर पंचायत के गठन के बाद पहला चुनाव संपन्न हुआ था. कार्यकाल समाप्त हुए तीन वर्ष बीत चुके हैं और अब दोबारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बावजूद इसके वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. इसी कड़ी में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के लोगों ने प्रभात खबर की परिचर्चा में खुलकर अपनी समस्याएं रखीं. वार्डवासियों का कहना है कि आज तक उन्हें शुद्ध पेयजल, नियमित साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकीं. नगर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. इससे लोगों मेंं आक्रोश व्याप्त है. शुद्ध पेयजल भी मयस्सर नहीं : चंद्रधन यादव वार्ड नंबर एक के चंद्रधन यादव ने बताया कि बरछाही टोला में स्थापित जलमीनार कई माह से खराब है. इसके कारण टोले में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है. जलमीनार खराब होने के बाद लोग कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं. कई बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मरम्मत नहीं करायी गयी. आने वाले गर्मी के मौसम में जल संकट और गहराने की आशंका है. जर्जर हो चुकी है मुख्य सड़क : जितेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार ने बताया कि जपला मुख्य पथ से पांडू मुख्य पथ को जोड़ने वाली सड़क, जो रविदास टोला होकर गुजरती है, पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर बिछे पत्थर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं. बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जहां कीचड़ और गंदगी से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है. शहरी सुविधा नहीं मिली, टैक्स का बोझ बढ़ा : संजय यादव संजय यादव ने बताया कि नगर पंचायत का गठन होने के बाद भी वार्ड को कोई विशेष लाभ नहीं मिला. बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. शहरी सुविधाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन टैक्स का बोझ जरूर बढ़ गया है. गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले लेती है और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. आठ वर्षों में नहीं हुआ समस्याओं का समाधान : कैल यादव कैल यादव ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में वार्ड में विकास का कोई ठोस कार्य नहीं हुआ. पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. नगर पंचायत बनने के बाद भी साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है. नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं होने से वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है. विकास कार्य कराये गये हैं : पूर्व पार्षद पुष्पा भारती वार्ड नंबर एक की पूर्व पार्षद पुष्पा भारती ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की दिशा में काम किया गया. क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगायी गयी, सड़क और नाली का निर्माण कराया गया. साथ ही पात्र नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola