परसाखाड़ जंगल में महिला का मिला शव

Updated:
विज्ञापन
परसाखाड़ जंगल में महिला का मिला शव

परसाखाड़ जंगल में महिला का मिला शव

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदों गांव के परसाखाड़ जंगल में 19 वर्षीय कविता देवी का शव पेड़ से झुलता हुआ पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को परसाखाड़ के रोहित परहिया की पत्नी कविता देवी का शव जंगल में एक पेड़ पर फंदे से झुलता हुआ देखा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. बताया जा रहा है कि शव काफी समय से पेड़ पर झुलने के कारण काला पड़ गया है.थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व उक्त महिला घर में विवाद किया था,जिसके बाद से वह गायब थी. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola