15 दिन में अस्पताल की स्थिति नहीं सुधरी, तो बीपीएम का अनुबंध होगा खत्म : सीएस

Updated:
विज्ञापन
15 दिन में अस्पताल की स्थिति नहीं सुधरी, तो बीपीएम का अनुबंध होगा खत्म : सीएस

सिविल सर्जन डा अनिल कुमार ने गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सिविल सर्जन डा अनिल कुमार ने गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर व्यवस्था में कमी पायी गयी. जिससे सिविल सर्जन नाराज दिखे. इसके बाद सिविल सर्जन ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर विभूति कुमार गुप्ता को काफी खरी-खोटी सुनायी. उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो आपका सिर्फ यहां से ट्रांसफर ही नहीं होगा. बल्कि आपका अनुबंध खत्म कर दिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के नसबंदी वार्ड में बेड पर रह रहे मरीज से सिविल सर्जन ने बेड पर चादर के बारे में पूछा. तो सभी लोगों ने कहा कि वे लोग अपना चादर बिछाए हुये हैं. जिस पर सिविल सर्जन काफी नाराज दिखे. उन्होंने दवा के स्टॉक का भी जांच की. उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी मरीज अस्पताल में आ रहे हैं. उन्हें सभी प्रकार की दवा दी जाये. दवा देने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सीएस ने एमटीसी केंद्र का भी निरीक्षण किया. वहांं भी साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी. इसके लिए एमटीसी के इंचार्ज रीना कुमारी को सख्त निर्देश दिया कि सभी बेड को बदला जाये. व्यवस्था को देख कर काफी नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि एमटीसी में इतने कम बच्चे क्यों हैं. कर्मचारियों से पूछा कि बच्चों को एमटीसी में भर्ती कराने के लिए आपके द्वारा क्या प्रयास किया गया. उन्होंने एमटीसी प्रभारी को निर्देश दिया कि छोटे बच्चों के लिए जो भी गद्दा हैं. उन्हें धूप में सुखाया जाये. जो गद्दा या सामान 10 साल पुराना हैं, उन्हें हटा कर नया गद्दा व सामान लाया जाये. बताया कि एमटीसी में 10 बेड है. उसके लिए 20 गद्दा होना चाहिए. ताकि समय-समय पर उसे बदला जा सके.

गद्दा व कंबल चोरी होने का कर्मचारियों ने की शिकायत

सिविल सर्जन से बीपीएम विभूति कुमार गुप्ता व ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर सुधांशु कुमार ने कहा कि पिछले सप्ताह में यहां से 15 कंबल व आठ गद्दा की चोरी हो गयी. कहा कि कई मरीज यहां से जाने के समय गद्दा व कंबल लेकर चले जाते हैं. जिससे परेशानी होती है. इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि आप जिस भी मरीज को सामान देते हैं. उनसे रिसिविंग लीजिए. जाने समय उतना सामान उसे प्राप्त कर लीजिए. जिससे समस्या का समाधान हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola