अपराधियों ने महिला से मंगलसूत्र छीना

Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने महिला से मंगलसूत्र छीना

अपराधियों ने महिला से मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन

सतबरवा. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में गुरुवार रात्रि शादी समारोह से लौट रही महिला से अपराधियों ने गले से मंगलसूत्र छीन लिया. इसकी सूचना थाना को दी गयी. बताया जाता है कि बोहिता गांव के मधु सिंह की पत्नी तथा उसकी गौतनी चमरू पहाड़ के समीप शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि करीब 9:30 बजे घर लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला को अकेले देखकर हमला कर गले में मंगलसूत्र छीन लिया.महिला के शोर मचाने के बाद अपराधी भाग गये. भागने के क्रम में एक अपराधी का मोबाइल भी गिर गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इसी सप्ताह में बोहिता पत्थर माइंस के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये छीन लिया था. घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है.ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इसमें शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola