ePaper

समुचित दस्तावेज के बाद ही खुलेगा क्लिनिक : सीओ

Updated at : 17 Dec 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
समुचित दस्तावेज के बाद ही खुलेगा क्लिनिक : सीओ

समुचित दस्तावेज के बाद ही खुलेगा क्लिनिक : सीओ

विज्ञापन

हैदरनगर. डीसी समीरा एस के निर्देश पर अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों निजी अस्पतालों, क्लिनिक व पैथोलॉजी सेंटर पर पुलिस प्रशासन टीम के साथ छापेमारी की. सीओ ने बताया कि हाईस्कूल हैदरनगर के समीप बिना मानक व आवश्यक दस्तावेज के संचालित पैथोलॉजी सेंटर को बंद करा दिया गया है. संचालक को अगले आदेश तक बिना अनुमति के नहीं खोलने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय हाई स्कूल के नजदीक पैथोलाजी केंद्र की जांच की. साथ ही कई दवा दुकानों की भी जांच की गयी. डॉ. ज्योतिष कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध रुप से संचालित निजी अस्पतालों में कई खामिया पायी गयी है. जांच के दौरान पाया गया कि इन अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर नियम के अनुकुल नही है. वही बायोमेडिकल कचरा निष्पादन के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola