चिट फंड के मामले में सीबीआइ ने संस्था के आठ लोगों से की पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
चिट फंड के मामले में सीबीआइ ने संस्था के आठ लोगों से की पूछताछ

चिट फंड के मामले में सीबीआइ ने संस्था के आठ लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ) ने गुरुवार को पलामू जिले में चिटफंड घोटाले से जुड़ी आठ संस्थाओं के कर्मियों से पूछताछ की. अधिकारियों ने चिटफंड कंपनियों के प्रतिनिधियों और शिकायतकर्ताओं से बातचीत की. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि जिन लोगों ने इन कंपनियों में पैसा जमा किया था, उन्हें उनकी राशि वापस मिली या नहीं. शुरुआती जांच में सीबीआई को जानकारी मिली है कि कुछ निवेशकों को पैसा वापस मिल चुका है, जबकि कई लोग अब भी अपनी राशि पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

तीन दिन तक फील्ड में रहकर निवेशकों से बात करेंगे

गुरुवार को एग्रो इन्वेस्टमेंट सेविंग्स एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मामले की जांच की गयी. इसके अलावा शहर थाना क्षेत्र के सदिक चौक और चैनपुर इलाके में भी लोगों से पूछताछ की गयी. सीबीआई अधिकारी तीन दिनों तक फील्ड में रहकर निवेशकों से बातचीत करेंगे.

पलामू में इणडस हाउस साक्षी फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एग्रो सेविंग्स एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, महिला सेविंग्स एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और अहिल्याबाई जागृति महिला सेविंग्स एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी संस्थाओं में वित्तीय वर्ष 2011 से सीबीआई 13 दिसंबर तक पलामू में शिकायतें सुनेगी.2014 के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने पैसा जमा किया था. इनमें से कई निवेशकों को अब तक उनकी राशि नहीं मिली है.

सीबीआई 13 दिसंबर तक पलामू में शिकायतें सुनेगी.

सीबीआई अधिकारियों ने कहा है कि जिन व्यक्तियों का पैसा वापस नहीं हुआ है, वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए सीबीआई 13 दिसंबर तक पलामू में शिकायतें सुनेगी. शिकायत दर्ज कराने के लिए जमाकर्ता सीधे उपस्थित हो सकते हैं या एसआई अविक पाल 9903939353 व लावण्य यादव (72178737630) से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola