सड़क से 20 फीट नीचे कार गिरी, कोई हताहत नही

Updated:
विज्ञापन
सड़क से 20 फीट नीचे कार गिरी, कोई हताहत नही

सड़क से 20 फीट नीचे कार गिरी, कोई हताहत नही

विज्ञापन

मेदिनीनगर. बैरिया-सगुना मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के खनवां अमानत नदी पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक डिजायर कार ( जेएच 01cv 3264) मेदिनीनगर की ओर से पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह जा रही थी. बताया जाता है कि डिजायर कार खनवां गांव पार करने के बाद अमानत नदी पुल के पहुंच पथ पर अनियंत्रित होकर हरसैन के पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद कार करीब 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी. इस घटना में कार चालक के हाथ में मामूली चोट लगी है. जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गया. घटना स्थल पर स्थानीय लोग एवं राहगीरों की भीड़ लगी हुई थी. बताया जाता है कि यह कार पाटन थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola