विनीत हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकला

Updated:
विज्ञापन
विनीत हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकला

विनीत हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकला

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू में विनीत तिवारी के अपहरण के बाद निर्मम हत्या से लोगों में भारी आक्रोश है. बुधवार शाम शहर में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत विनीत तिवारी को श्रद्धांजलि दी. दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर फांसी देने की मांग की है. कैंडल मार्च मेदिनीनगर के रेड़मा चौक से छहमुहान तक निकाला गया. आक्रोशित लोग हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग कर रहे थे. आरोपियों के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. शहर में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. मालूम हो कि विनीत तिवारी का शनिवार की देर शाम रेड़मा क्षेत्र से अपराधियों ने अपहरण कर लिया था.परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद खोजबीन शुरू हुयी. लेकिन अगले दिन सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से पुलिस ने शव बरामद किया.शव पर चोट के निशान मिला था.पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद मामले में हत्या की वजह मान रही है. जुलूस में डिप्टी मेयर मनोज सिंह, भाजपा नेत्री नीलू मिश्रा, शशांक तिवारी, हिमांशु तिवारी, विकास दुबे, मुन्ना दूबे, छोटू पांडेय, फोटू दूबे, नीतेश दूबे, हेमंत तिवारी, पिंकू तिवारी, अशोक दूबे सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola