ePaper

बस चालकों को मिला हेल्थ कार्ड व बीमा का तोहफा

Updated at : 18 Sep 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
बस चालकों को मिला हेल्थ कार्ड व बीमा का तोहफा

बस चालकों को मिला हेल्थ कार्ड व बीमा का तोहफा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

विश्वकर्मा पूजा पर संत मरियम विद्यालय ने अपने बस चालकों व सह चालकों को विशेष तोहफ़ा दिया. विद्यालय प्रबंधन ने सभी वाहन चालकों को हेल्थ कार्ड और जीवन बीमा की सुविधा प्रदान की. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि किसी भी संस्था की ताकत कर्मचारी होते है. बस के कर्मचारी बच्चों को प्रतिदिन सुरक्षित विद्यालय लाते और घर पहुंचाते हैं, जो बड़ी जिम्मेवारी भरा कार्य है. चालकों के अच्छे आचरण और जिम्मेदारी से बच्चे प्रेरणा लेते हैं. चेयरमैन ने घोषणा किया की अगले चरण में विद्यालय के सभी कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड, इंश्योरेंस कार्ड और राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इस विद्यालय से डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता सहित कई ऊंचे पदों पर आसीन होकर देश के सेवा में लगे है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श, बस प्रबंधक जितेंद्र सिंह, राजेश राय समेत सभी बस के कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola