ePaper

प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता संपन्न

Updated at : 09 May 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता संपन्न

प्रखंड स्तरीय कैरम बोर्ड प्रतियोगिता शुक्रवार को मेन रोड स्थित सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में संपन्न हुई

विज्ञापन

खालिद, खुशबू, ओम और प्रियंका पहले स्थान पर फोटो 9 डालपीएच 4 प्रतिनिधि, हरिहरगंज प्रखंड स्तरीय कैरम बोर्ड प्रतियोगिता शुक्रवार को मेन रोड स्थित सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में संपन्न हुई. जिसमें राजकीयकृत सीता प्लस टू उच्च विद्यालय, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कोकरो, कटैया, खड़गपुर तथा गिद्दी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय गिद्दी के खालिद रजा ने प्रथम, स्तरोन्नत उवि खड़गपुर के अंश कुमार सिंह द्वितीय तथा सीता प्लस टू उवि के सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि बालिका वर्ग में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कटैया की खुशबू कुमारी ने प्रथम, प्रिया कुमारी ने द्वितीय तथा स्तरोन्नत उच्च विद्यालय खड़गपुर की पिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. अंडर 19 बालक वर्ग में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कोकरो के ओम कुमार प्रथम, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के नितीश कुमार द्वितीय तथा विक्की कुमार तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं बालिका वर्ग में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कोकरो की प्रियंका कुमारी प्रथम, अंशु कुमारी तृतीय तथा सीता प्लस टू उच्च विद्यालय की नेहा कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता में खेल शिक्षक आलोक कुमार ने रेफरी का कार्य किया. सभी विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस अवसर पर प्राचार्य अजय राय, खेल शिक्षक कौशर आलम, नवीन कुमार, शमशुल, विवेकानंद शर्मा, संगीता कुमारी के अलावा डॉ नागदेव यादव, डॉ राजकुमार, डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह, नीरज सिंह, ऋषिकेश कुमार सहित कई शिक्षक तथा उपविजेता प्रतिभागी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola