आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

हरिहरगंज. शहर के डाक बंगला के समीप भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की नेत्री नीतू सिंह ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का अधिकार है और इसे हरहाल में लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल संसद में इस विधेयक का समर्थन नहीं कर दोहरा चरित्र अपना रहे हैं. कार्यक्रम के संयोजक सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष महिलाओं की प्रगति में रोड़ा बन रहा है. उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. मौके पर महिला मोर्चा की रंजू देवी, सीमा कुमारी, रेणु देवी, संगीता देवी, वार्ड पार्षद पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, रिंकी देवी, सुषमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola