एक हजार मिट्रिक टन का पैक्स भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
एक हजार मिट्रिक टन का पैक्स भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

एक हजार मिट्रिक टन का पैक्स भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन

नीलांबर-पीतांबरपुर. पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में करीब 70 लाख की लागत से 1000 मिट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स भवन का निर्माण किया जा रहा है. आरोप है कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर बरती अनियमितता बरती जा रही है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. आरोप है कि संवेदक द्वारा तकनीकी मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. निर्माण में घटिया ईंट का इस्तेमाल करने से नींव कमजोर हो रहा है. सीमेंट और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता भी बेहद निम्न स्तर की है. लापरवाही का आलम यह है कि पिलिंथ की ढलाई भी टेढ़ी-मेढ़ी और अव्यवस्थित तरीके से की गयी है. ग्रामीणों ने कनीय अभियंता गुलसेर अंसारी से जानकारी मांगी, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. सरकारी धन के दुरुपयोग और घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola