15 दिनों में सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीसी

Updated:
विज्ञापन
15 दिनों में सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीसी

15 दिनों में सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीसी

विज्ञापन

मेदिनीनगर ़ पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई.बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और लक्ष्य प्राप्ति में देरी होने पर कड़ा रुख अपनाया.मनरेगा और आवास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीसी श्री शेखावत ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर प्रगति में सुधार दिखना चाहिए. यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो संबंधित बीडीओ पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रखंड विकास पदाधिकारियों का मूल कार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी . इस दौरान डीसी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के तहत अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जियो टैग या प्लिंथ लेवल पर लंबित किस्तों को तत्काल जारी किया जाये.उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार आवास योजनाओं का जमीनी निरीक्षण जरूर करें. साथ ही, ई-श्रम पोर्टल पर लंबित एंट्री को भी जल्द से जल्द अपडेट करने को कहा गया. वहीं बैठक के दौरान भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गयी. डीसी ने निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण के जितने भी मामले लंबित हैं, उनकी स्टेटस रिपोर्ट अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाये. इसके अलावा ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की भी विभागवार समीक्षा की गयी.मौके पर सदर एसडीएम, समाहर्ता कुंदन कुमार, छत्तरपुर व हुसैनाबाद के एसडीओ, डीआरडीए निदेशक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी और सभी बीडीओ-सीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola