आवास का निर्माण नही करने वाले कंडा के चार लाभुकों पर कार्रवाई

Published by :Akarsh Aniket
Published at :29 Apr 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
आवास का निर्माण नही करने वाले कंडा के चार लाभुकों पर कार्रवाई

आवास का निर्माण नही करने वाले कंडा के चार लाभुकों पर कार्रवाईआवास का निर्माण नही करने वाले कंडा के चार लाभुकों पर कार्रवाई

विज्ञापन

नावाबाजार. प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणु बाला ने बुधवार को नावाबाजार पुलिस के साथ कंडा गांव में पहुंची. अबुआ आवास के लाभुकों द्वारा राशि निकासी करने के दो वर्ष बाद भी कार्य शुरू नहीं करने के मामले में चार लाभुकों के खिलाफ बीडीओ ने कार्रवाई शुरू कर दी. बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2024-25 में स्वीकृत अबुआ आवास को निर्माण कार्य शुरू नही किया गया है. उन्होंने बताया कि आवास के लाभुक उर्मिला देवी पति स्वर्गीय रामेश्वर सिंह, इतवारी देवी पति जनेश्वर सिंह, राम बलम भुइयां, विंदा देवी पति सोनू भुइयां सभी कंडा गांव के है. पहली किस्त 30 हजार मिला है. लेकिन दो साल वर्ष बाद भी आवास का का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया.यह गंभीर मामला है.ऐसे लाभुकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद वैसे आवास लाभुकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान दो अबुआ लाभुक घर पर नहीं मिले, तीसरा लाभुक गुरुवार से आवास कार्य शुरू करने की बात कही है. लाभुक सोनू भुइयां को थाना को सुपुर्द किया गया है.उसके उपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ के इस कार्रवाई के बाद राशि निकासी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों में हड़कंप है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola