ePaper

पलामू में हाइवा ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवकों की मौत

Updated at : 02 Dec 2023 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में हाइवा ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवकों की मौत

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दी. इसकी सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस पहुंची. जामकर्ताओं को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया.

विज्ञापन

पलामू : नगर पंचायत के मसीहानी गांव स्थित एनएच 98 पर हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कउव्वल गांव के विनोद विश्वकर्मा का पुत्र अमित विश्वकर्मा (25 वर्ष) अपने दोस्त संजीव यादव के साथ बाइक से छतरपुर आ रहा था. इसी दौरान हाइवा ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में अमित विश्वकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल संजीव को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

लेकिन रास्ते में ही संजीव ने दम तोड़ दिया. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दी. इसकी सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस पहुंची. जामकर्ताओं को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन लोग हाइवा को जब्त करने व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे. बाद में पुलिस पदाधिकारियों को समझाने के बाद जाम हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही घटना की जांच में जुट गयी है.

Also Read: झारखंड में सड़क हादसा : पलामू में ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, गांव में मातम

घर का इकलौता पुत्र था अमित, चार माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. चार माह पूर्व गढ़वा में उसकी शादी हुई थी. वह पिता के साथ छतरपुर के कउव्वल में वेल्डिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola