ePaper

Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन

Updated at : 12 Jun 2025 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
abua awas yojana palamu jharkhand

मुखिया ने अबुआ आवास योजना में की गड़बड़ी, वित्तीय शक्तियां छिनीं.

Abua Awas Yojana: सगुना पंचायत के पंचायत सचिव अहमद हुसैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही निलंबित अवधि में लेस्लीगंज मुख्यालय निर्धारित किया गया है. इधर, पड़वा प्रखंड के गाड़ीखास के पंचायत सचिव मनोज कुमार मिश्रा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके विरुद्ध विमला देवी पति विनोद कुमार मेहता द्वारा आवास देने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गयी थी.

विज्ञापन

Abua Awas Yojana| पलामू, रामनरेश तिवारी : अबुआ आवास के 11 लाभुकों को अयोग्य बताकर योजना के लाभ से वंचित रखने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ झारखंड में कार्रवाई हुई है. पलामू जिले के पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी की वित्तीय शक्तियां जब्त कर ली गयीं हैं. वहीं, सगुना पंचायत के पंचायत सचिव अहमद हुसैन अंसारी और पड़वा प्रखंड के गाड़ीखास के पंचायत सचिव मनोज कुमार मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

मुखिया की वित्तीय शक्तियां जब्त करने का पत्र पंचायतीराज विभाग को भेजा

पलामू की उपायुक्त समीरा एस के निर्देश पर पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी का वित्तीय शक्ति जब्त करने के संबंध में पंचायतीराज विभाग झारखंड को पत्र लिखा गया है. पाटन के सगुना पंचायत के पंचायत सचिव अहमद हुसैन अंसारी व पड़वा प्रखंड के गाड़ीखास के पंचायत सचिव मनोज कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है.

मुखिया ने अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास दिलाने के लिए योग्य लाभुकों को अयोग्य करार दिया

उपायुक्त कार्यालय के पत्रांक 257 दिनांक 10 जून 2025 पंचायती राज विभाग झारखंड रांची को भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि वित सह संसदीय कार्यमंत्री द्वारा पाटन के सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी द्वारा अबुआ आवास के 11 योग्य लाभुकों को अयोग्य दिखाकर आवास योजना के लाभ से वंचित रखा गया. वहीं, अयोग्य लाभुकों को आवास का लाभ दिया गया. जिलास्तरीय टीम ने इसकी जांच की. जांच के बाद उप विकास आयुक्त द्वारा मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त करने की अनुशंसा की गयी थी. इसी आलोक में पंचायती राज विभाग झारखंड रांची की पत्र भेजा गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंचायत सचिव अहमद हुसैन अंसारी और मनोज कुमार मिश्रा निलंबित

सगुना पंचायत के पंचायत सचिव अहमद हुसैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही निलंबित अवधि में लेस्लीगंज मुख्यालय निर्धारित किया गया है. इधर, पड़वा प्रखंड के गाड़ीखास के पंचायत सचिव मनोज कुमार मिश्रा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके विरुद्ध विमला देवी पति विनोद कुमार मेहता द्वारा आवास देने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गयी थी.

मनोज कुमार मिश्रा निलंबन अवधि में सदर प्रखंड में रहेंगे

वित्त सह संसदीय कार्यमंत्री ने इसकी जांच के लिए लिखा था. जांच में शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद गाड़ीखास पंचायत के पंचायत सचिव मनोज कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि में वह सदर प्रखंड में रहेंगे.

इसे भी पढ़ें

प्रभात खबर ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर किया जायेगा सम्मानित, देखिये LIVE

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज 12 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें भाव

417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola