तेज आंधी से सिंगरा में रेलवे का तार टूटा, ट्रेनों के आवागमन पर पड़ा असर
तेज आंधी से सिंगरा में रेलवे का तार टूटा, ट्रेनों के आवागमन पर पड़ा असर
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू के सिंगरा गांव के पास रेलवे लाइन पर विशाल पेड़ गिर गया. जिसे अप लाइन का तार टूट गया था. जिसके कारण ट्रेन की आवाजाही पर असर पड़ा है. घटना बुधवार देर शाम की है. बुधवार रात 11 बजकर 23 मिनट पर अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. जिसके कारण कई ट्रेन एवं मालगाड़ी विलंब से गयी. रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार की रात 11:23 मिनट पर डालटनगंज स्टेशन पर पहुंची. उक्त ट्रेन का निर्धारित समय डालटनगंज स्टेशन पर करीब 8 बजकर 36 मिनट पर है. तार टूटने के कारण बरवाडीह, केचकी, चियांकी, रजहरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन व मालगाड़ी खड़ी रही. घटना के कारण विभिन्न जगहों पर पैसेंजर, एक्सप्रेस व मालगाड़ी खड़ी थी. हालांकि डालटनगंज से तार को जोड़ने वाली रेलवे वाहन घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. तार जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया. जिसके बाद कम समय में आवागमन को सुचारू ढंग से शुरू कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










