घर में घुसा हिरण, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन
घर में घुसा हिरण, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

घर में घुसा हिरण, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन

पांडू. मोहम्मदगंज वन प्रमंडल क्षेत्र के पांडू के ग्राम झरना खूर्द में मंगलवार को सुबह एक हिरण शिक्षक मधुसूदन रजक के घर में घुस गया. ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को घर के एक कमरा में बंद किया गया. इसकी जानकारी मधुसूदन रजक ने वनकर्मी को दिया. वनकर्मी अखिलेश दास व मिथुन कुमार रजक झरना खुर्द गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से खैरा पहाड़ के जंगलों में छोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण गरमी में प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवर गांव की ओर आ रहे हैं. कई जानवर तो कुत्ता या शिकारी के हत्थे चढ़ जा रहे है, जो चिंताजनक है. जंगल में पानी का व्यवस्था होता तो जंगली जानवर गांव की ओर नहीं आते. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर को सुरक्षित बचाने के लिए जंगलों में जगह – जगह पर पानी की व्यवस्था करने का आग्रह किया है. वनकर्मी ने लोगों से आग्रह किया है कि भूखे – प्यासे जंगली जानवर गांव की ओर आते हैं, तो इसकी सूचना विभाग को दें. उन्हें सुरक्षित जंगल की छोड़ा जायेगा. जंगली जानवरों का शिकार करना कानूनन अपराध है, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर वार्ड सदस्य उदयनाथ रजक, सूरज सिंह, सुदामा बैठा, अयोध्या पासवान, घूरा पासवान, समल पासवान सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola