ePaper

10 अप्रैल को पलामू, चतरा, औरंगाबाद व गया जिले में नक्‍सली बंद

Updated at : 08 Apr 2017 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
10 अप्रैल को पलामू, चतरा, औरंगाबाद व गया जिले में नक्‍सली बंद

हरिहरगंज, प्रतिनिधि नक्‍सली संगठन भाकपा माओवादी मध्य जोन के प्रवक्ता प्रशांत जी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस व टीपीसी के गठजोड़ से अजय, सुरेन्द्र व धीरेन्द्र की कायरतापूर्ण हत्या के विरोध में 10 अप्रैल को पलामू, चतरा, औरंगाबाद व गया जिला में बंद का ऐलान किया गया है. जारी विज्ञप्ति में कहा गया […]

विज्ञापन

हरिहरगंज, प्रतिनिधि

नक्‍सली संगठन भाकपा माओवादी मध्य जोन के प्रवक्ता प्रशांत जी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस व टीपीसी के गठजोड़ से अजय, सुरेन्द्र व धीरेन्द्र की कायरतापूर्ण हत्या के विरोध में 10 अप्रैल को पलामू, चतरा, औरंगाबाद व गया जिला में बंद का ऐलान किया गया है.

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पलामू के मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत सीता चुआं जंगल में कोई मुठभेड़ नही हुआ. बल्कि पुलिस व टीपीसी के साजिश द्वारा कोबर्ट (भीतरघात) से हत्या की गयी है. जिसका माओवादी तीव्र निंदा व भत्सना करते हैं.

उन्होंने उक्त मुठभेड़ को पुलिस की मनगढ़ंत कहानी बताया है. साथ ही तीन शहीद साथियों का बदला लेने की बात कही गयी है. माओवादी ने तीन के बदले 30 को मारने की धमकी दी है. बंद के दौरान दूध, एम्‍बुलेंस, अग्निशमक, बाराती गाड़ी व प्रेस को बंद से मुक्त रखा गया है. प्रवक्ता प्रशांत जी ने पीएलजीए, संयुक्त मोर्चा सहित शोषित, उत्पीड़ित, मेहनतकश व जनता से बंद को सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola