जनगणना कार्य में 722 सुपरवाइजर व 3816 प्रगणक लगाये जायेंगे : डीसी

Published by :Akarsh Aniket
Published at :29 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना कार्य में 722 सुपरवाइजर व 3816 प्रगणक लगाये जायेंगे : डीसी

जनगणना कार्य में 722 सुपरवाइजर व 3816 प्रगणक लगाये जायेंगे : डीसी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि भारतवर्ष में एक मई से मकान की जनगणना व सूचीकरण काम शुरू होगा.पलामू में मकान का सूचीकरण व गणना कार्य कराया जायेगा. श्री शेखावत बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकान की गणना 16 मई से लेकर 14 जून तक किया जायेगा. जबकि स्वगणना एक मई से लेकर 15 मई तक ऑन लाइन किया जायेगा. स्वगणना के लिए डिजीटल एप एसई डाट सेनशस डांट गौभ डाट इन का इस्तेमाल किया जा सकता है. द्वितीय चरणमें जनसंख्या गणना की जायेगी, यह 2027 फरवरी से शुरू होगा. स्वगणना एक मई को गणमान्य व विशिष्ट व्यक्तियों को गणना कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी चार्ज पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी व शहरी क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. डीसी ने कहा कि साइबर ठगों से बचने के लिए किसी भी परिस्थिति में आधारकार्ड, पैन कार्ड, बैंक विवरणी, अथवा किसी प्रकार का ओटीपी की जानकारी साझ नहीं करें. जनगणना कार्य लगे सभी कर्मी का पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. जिसमें क्यूआर कोर्ड भी अंकित रहेगा. जिसके माध्यम से उक्त कर्मी की पहचान की जा सकती है. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गैर प्राधिकृत व्यक्ति को सूचना साझा नहीं करना है. कहां की प्रयास रहेगा की आंकड़ों की गुणवत्ता व गोपनीयता शत प्रतिशत बरकरार रहेगा. जनगणना कार्य के लिए पलामू जिला में 10 प्रतिशत रिज़र्व सहित लगभग 3816 प्रगणक व 722 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये है. इनके द्वारा गणना कार्य किया जायेगा. जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के क्रम में 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जायेगी. जिसमें मकान से जुड़े जानकारी, परिवार में मुखिया का नाम, शौचालय, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप, कंप्यूटर, पेयजल, टेलीफोन, मोबाइल वाहन सहित 33 तरह की सूचना एकत्र की जायेगी. मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार व जिला योजना पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola