नीट यूजी ने जेरॉक्स प्रश्न पत्र से 48 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
नीट यूजी ने जेरॉक्स प्रश्न पत्र से 48 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

नीट यूजी ने जेरॉक्स प्रश्न पत्र से 48 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन

मेदिनीनगर ़ रविवार को आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा पलामू में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गयी.जिला प्रशासन की सारी तैयारियां असफल हो गयी. परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र कम पड़ने के बाद परीक्षार्थियों व अभिभावकों ने काफी हंगामा किया.योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 11 में 48 परीक्षार्थियों को मूल प्रश्न पत्र के बजाय फोटो कॉपी (जेरॉक्स) किये हुए पेपर बांटे गये. परीक्षा का समय दोपहर दो बजे के बजाय करीब चार घंटे से अधिक समय के बाद रविवार की शाम करीब 6.55 मिनट पर शुरू हुआ, जो देर रात 9.55 बजे तक चला. सुबह से परीक्षा का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को जब शाम को पेपर मिला, तो वे हैरान रह गये. कई परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें दी गयी जेरॉक्स कॉपी में कई जगह अक्षर धुंधले थे. प्रिंटिंग साफ नहीं थी. एक छात्र ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि सीलबंद लिफाफे से मूल पेपर मिलेगा. लेकिन हाथ में फोटोकॉपी थमा दी गयी. परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र वापस लिया गया जिन छात्रों को फोटो कॉपी कराकर प्रश्नपत्र दिया गया था. उनका प्रश्नपत्र परीक्षा खत्म होने के बाद वापस ले लिया गया. जबकि अन्य परीक्षार्थी जो परीक्षा दे रहे थे. उन्हें प्रश्न पत्र दे दिया गया. सामान्यतः परीक्षा होती है, तो प्रश्नपत्र परीक्षार्थी को दे दिया जाता है. जानकारी के अनुसार इन 48 परीक्षार्थियों को पोस्टऑफिस के माध्यम से एनटीए के द्वारा प्रश्न पत्र उनके घर पर भेजा जायेगा. लाठी चार्ज का आरोप गलत : एसडीओ रविवार की रात्रि 10 बजे 48 परीक्षार्थियों का परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी बाहर निकले. उनके अभिभावक परीक्षा में हुई अव्यवस्था को लेकर हंगामा करने लगे.अभिभावकों ने बताया कि सदर एसडीओ के आदेश पर लाठी चार्ज कराया गया. पुलिस का कहना है कि हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया. तीन अभिभावकों को शहर थाना में डिटेन किया गया. लेकिन सोमवार को दोपहर 12 बजे पीआर बांड भरवाकर तीनों अभिभावकों को छोड़ दिया गया. सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने कहा कि लाठी चार्ज का आरोप गलत है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कुछ लोग नशे में हंगामा कर रहे थे. इसलिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एसडीओ के आदेश से हल्का बल प्रयोग किया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola