बस से गिरने से एक की मौत

फरक्का : सागरदीघी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय 34 मार्ग पर करणदीघी गांव के निकट सोमवार को बस पर सवार 55 वर्षीय आनेसुर रहमान के अचानक गिर जाने से मौत हो गयी. मृतक आनेसुर भरतपुर गांव का निवासी है. मिली जानकारी के मुताबिक बस यात्रियों से खचाखच भरा था और चालक द्वारा जैसे ही ब्रेक लगाया […]
फरक्का : सागरदीघी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय 34 मार्ग पर करणदीघी गांव के निकट सोमवार को बस पर सवार 55 वर्षीय आनेसुर रहमान के अचानक गिर जाने से मौत हो गयी. मृतक आनेसुर भरतपुर गांव का निवासी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बस यात्रियों से खचाखच भरा था और चालक द्वारा जैसे ही ब्रेक लगाया गया आनेसुर गिर पड़ा और जख्मी हो गया. जख्मी हालत में जंगीपुर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने थाने में बस चालक के खिलाफ लिखित शिकायत की है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




