दो पिकअप वैन से 22 मवेशी जब्त, तीन गिरफ्तार

दो पिकअप वैन से 22 मवेशी जब्त, तीन गिरफ्तार
पाटन. थाना की पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गश्ती के दौरान पदाधिकारी अवैध रूप से गोवंशीय परिवहन करते हुए दो पिकअप वैन पर लदा कुल 22 मवेशी जब्त किया है. साथ ही तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सगुना की ओर से दो पिकअप वैन से अवैध रूप से परिवहन करते हुए तस्करी के लिए मवेशी ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन को जब्त किया. इसमें सगुना के तरफ से दो पिकअप वाहन से गोवंशीय पशुओं को जब्त किया गया. पाटन मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर केल्हार के पास से चेकिंग अभियान चलाया गया. तभी पिकअप वाहन को रोक कर जांच की गयी. इसी क्रम में वाहन में 13 भैंस को काफी क्रूरतापूर्वक बिना किसी संसाधन के लदा हुआ पाया गया. उक्त वाहन के चालक से पता चला कि पाल्हे स्टैंड से एक अन्य पिकअप वाहन से पशुओं को तस्करी के लिए परिवहन किया जा रहा है. जिसे रात्रि गश्ती के पदाधिकारी व सशस्त्र बल के सहयोग से रोक कर जांच करने पर उक्त वाहन में एक बैल व आठ गायों (कुल नौ गोवंशीय पशुओं) को अवैध परिवहन करते हुए पाया गया. वाहन में मौजूद चालक व मवेशी मालिक ने बताया कि उक्त सभी जानवरों को अवैध रूप से व्यापार, परिवहन तथा तस्करी के लिये ले जाया जा रहा था. जिसके बाद दोनों पिकअप वैन व मवेशी को जब्त कर थाना ले जाया गया तथा इस संबंध में पाटन थाना में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम एवं 47/48/50/52/54/ 56 पशु परिवहन नियम व 3/4/5/12/13 झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. उसमें सधपुर के महताव अंसारी, आरीफ अंसारी, गुड्डू अंसारी का नाम शामिल है. छापामारी दल में पुअनि जितेंद्र कुमार यादव व अनिल कुमार सिंह, सअनि विशुन कुजूर, आरक्षी अशोक कुमार पासवान, योगेंद्र बैठा, हरेंद्र कुमार सिंह, सोमा उरांव, गृहरक्षक अफजल अंसारी समेत अन्य जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










