दिव्यांग आवासीय विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांग आवासीय विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर के जेलहाता में स्थित दिव्यांग आवासीय विद्यालय की 14 वर्ष की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के जेलहाता में स्थित दिव्यांग आवासीय विद्यालय की 14 वर्ष की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है .इस मामलें का आरोपी नाबालिग है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है .दिव्यांग आवासीय विद्यालय का संचालन जिला विकलांग संघ द्धारा किया जाता है .

जिसमें दिव्यांग बच्चे रहकर पढते है .जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के पिडहे गांव की रहने वाली छात्रा पिछले तीन साल से आवासीय दिव्यांग विद्यालय में रहकर पढाई कर रही थी ,विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक एक सप्ताह पहले पेट दर्द की शिकायत पर 31 अगस्त को उसका इलाज कराया मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया था .

पर उसके बाद भी उसकी तबियत में जब कोई सुधार नही हुआ तो स्कूल प्रबंधन ने 4 सितंबर को फिर हे उसे अस्पताल ले गयी .जहाँ जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई .इस मामले सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया इस मामले का आरोपी उसी आवासीय विद्यालय का छात्र है .

पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.आरोपी पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार गांव का रहने वाला है .इस मामले को लेकर बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है .आयोग के धीरेन्द्र कुमार का कहना है कि आयोग अपने स्तर से मामले की छानबीन की जा रही है .

इस मामले विद्यालय प्रबंधन का भी बयान दर्ज किया जायेगा ,स्कूल के उपनिदेशक सुरेन्द्र कुमार ने बताया की निश्चित तौर पर यह गंभीर मामला है .स्कूल प्रबंधन ने ही इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है .आगे ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रबंधन आवासीय विद्यालय अपने नियमों में बदलाव करेगी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola