100 युवा हुए शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 12:31 AM
हरिहरगंज : हरिहरगंज के कौवाखोह स्थित नेशनल आइटीआइ कॉलेज परिसर में रविवार को रोजगार मेला का आयोजन हुआ. सेलेक्शन करने वाली टीम द्वारा आइटीआइ प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जो युवक बेरोजगार थे, उनकी जांच परीक्षा ली गयी. परीक्षा में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. बाबा इंटरप्राइजेज के निदेशक ने कहा कि बेरोजगार युवकों को […]
हरिहरगंज : हरिहरगंज के कौवाखोह स्थित नेशनल आइटीआइ कॉलेज परिसर में रविवार को रोजगार मेला का आयोजन हुआ. सेलेक्शन करने वाली टीम द्वारा आइटीआइ प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जो युवक बेरोजगार थे, उनकी जांच परीक्षा ली गयी. परीक्षा में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
बाबा इंटरप्राइजेज के निदेशक ने कहा कि बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए 65 युवाओं का सेलेक्शन किया गया. वहीं आइटीआइ के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव रंजन ने कहा कि बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है. मौके पर अनुदेशक अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार, रविरंजन कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










