ePaper

छापामारी में तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 07 Mar 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
छापामारी में तीन ट्रैक्टर जब्त

छापामारी में तीन ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

विश्रामपुर. सदर एसडीएम सुलोचना मीणा व विश्रामपुर सीओ राकेश तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रेहला कोयल नदी घाट से चोरी छिपे अवैध तरीके से बालू उठाव कर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. बाद में इसे रेहला थाना पुलिस को सुपुर्द कर जिला खनन विभाग को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया. थाना प्रभारी गुलशन विरुआ ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर विश्रामपुर व रेहला क्षेत्र का बताया जाता है. बताते चले कि जीएनटी लागू होने के बाद भी बालू माफिया कोयल नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर ढुलाई कर रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीएम व विश्रामपुर अंचलाधिकारी रेहला कोयल नदी बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त कर रेहला थाना को सौंप दिया. थाना प्रभारी अग्रेतर कार्रवाई कर रहे हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola