सड़क निर्माण के बिना टोल टैक्स शुरू करना नाजायज : विवेकानंद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क निर्माण के बिना टोल टैक्स शुरू करना नाजायज : विवेकानंद

विज्ञापन

सतबरवा. इंटक के झारखंड प्रदेश के सचिव सह कांग्रेसी नेता विवेकानंद त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने (एनएचएआइ) द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण के बिना टोल टैक्स शुरू करना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसका असर ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय आने वाले किसान मजदूर जैसे लोगों पर भी सीधा असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लहलहे से पोखराहा तक मात्र तीन किमी सड़क निर्माण कर फोरलेन का जनता से राशि वसूली करना न्याय उचित नहीं है. इस पर विभाग और प्रशासन के द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है, ताकि आम जनता को परेशानी से बचाया जा सके. श्री त्रिपाठी ने टोल टैक्स की वसूली को तत्काल सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक स्थगित करने मांग किया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola