एकजुटता से ही बनेगा बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड
Updated at : 16 Nov 2019 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

डालटनगंज : शुक्रवार को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन मोड़ के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने माल्यार्पण करने के बाद लोगों को […]
विज्ञापन
डालटनगंज : शुक्रवार को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन मोड़ के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने माल्यार्पण करने के बाद लोगों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी.
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपने को साकार करने के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है. आम आदमी की जागरूकता एवं सबकी सहभागिता से ही भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनेगा. समृद्ध व विकसित झारखंड के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प लेकर काम करने की आवश्यकता है. उपायुक्त डॉ अग्रहरि ने कहा कि पलामू के विकास के लिए सरकार व प्रशासन सक्रिय होकर काम कर रही है.
जरूरत है आमजनों को अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की ताकि सरकार की कल्याणकारी व विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सहूलियत हो सके. मौके पर डीडीसी बिंदु माधव प्रसाद सिंह, नगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, एनडीसी शैलेश कुमार सिंह, सीएस डॉ. जॉन एफ केनेडी, आनंद कुमार, डीपीओ अरविंद कुमार, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक शत्रुंजय कुमार, उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.
दिव्यांगों व मोर्चा के लोगों ने मनायी जयंती : मेदिनीनगर. बेरोजगार संघर्ष मोर्चा व जिला दिव्यांग संघ ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. इस अवसर पर मोर्चा व संघ के सदस्यों ने स्टेशन रोड स्थित बिरसा चौक के पास भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सपने को साकार करने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया. मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि अलग राज्य का गठन हुए 19 वर्ष हो गये.
लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने भगवान बिरसा के सपने को साकार करने की दिशा में काम नहीं किया. प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को बिरसा जयंती व स्थापना दिवस मनाया जाता है. मौके पर मोर्चा के मनोज ठाकुर, शिवनारायण साव, प्रवीण, सीताराम ठाकुर, सतीश दुबे, श्याम पाठक, संतोष विश्वकर्मा, प्रदुम्मन तिवारी, धर्मदेव राम, रामनरेश महतो, जिला दिव्यांग संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सचिव रमेश कुमार मिस्त्री, अनुज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




