ePaper

विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने अब तक झारखंड की जनता को सिर्फ सपने ही दिखाये : आरपीएन सिंह

Updated at : 18 Oct 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने अब तक झारखंड की जनता को सिर्फ सपने ही दिखाये : आरपीएन सिंह

मनिका में कांग्रेस की प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली मनिका : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को सिर्फ सपने दिखाने का काम किया है. 19 साल पूर्व राज्य अलग होने पर लोगों में यह उम्मीद बंधी थी कि अब विकास होगा़ लेकिन राज्य […]

विज्ञापन
मनिका में कांग्रेस की प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली
मनिका : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को सिर्फ सपने दिखाने का काम किया है. 19 साल पूर्व राज्य अलग होने पर लोगों में यह उम्मीद बंधी थी कि अब विकास होगा़ लेकिन राज्य में 19 वर्षों के शासनकाल के दौरान 16 वर्ष भाजपा ही सत्ता पर काबिज रही, लेकिन विकास आज भी अधूरा है.
श्री सिंह मनिका उवि में कांग्रेस के प्रमंडलीय जनाक्रोश रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब केंद्र में थी, तब गरीबों को राशन 50 किलो व मिट्टी तेल 17 रुपये लीटर मिलता था. आज अनाज गरीबों को पांच रुपये किलो व मिट्टी तेल 55 रुपये लीटर मिल रहा है. राज्य व केंद्र की सरकार अपने आप को गरीब और किसान की सरकार कहती है, जिसने गरीबों से अनाज व मिट्टी तेल छीन ली है.
राज्य में अराजकता की स्थिति : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति है. लातेहार में रघुवर दास की सरकार ने हाथी का गलियारा बनाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत 100 गांवों के लोग उजाड़े जायेंगे.
वहीं मंडल डैम के निर्माण से वहां से होनेवाले विस्थापितों के बारे में सरकार का कोई ध्यान नहीं है. ऐसे ही ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया है. मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, प्रवक्ता डाॅ तौसिफ, प्रमंडलीय प्रभारी भीम कुमार, पूर्णिमा पांडेय, मानस सिन्हा आिद मौजूद थे.
जनता को सचेत रहने की जरूरत
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि सरकार विकास का दावा करती है, लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर लोगों से पुन: सत्ता हासिल करने का नया ढोंग रचने का काम किया जा रहा है.
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व रघुवर दास की सरकार बनी थी, तो उन्होंने योजना बनाने का काम किया था. राज्य में कुशासन का माहौल है. उग्रवाद समाप्त करने के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola