अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
Updated at : 13 Aug 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में हर्षोल्लास से मना ईद उल अजहा का पर्व मेदिनीनगर :सोमवार को पलामू में मुसलिम समुदाय का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पलामू के शहरी व ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले मुसलिम समुदाय के लोगों ने मसजिदों में विशेष नमाज अदा की और बकरे की कुर्बानी दी. इस […]
विज्ञापन
जिले में हर्षोल्लास से मना ईद उल अजहा का पर्व
मेदिनीनगर :सोमवार को पलामू में मुसलिम समुदाय का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पलामू के शहरी व ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले मुसलिम समुदाय के लोगों ने मसजिदों में विशेष नमाज अदा की और बकरे की कुर्बानी दी. इस त्योहार की पिछले कुछ दिनों से तैयारी चल रही थी. सोमवार की अहले सुबह से ही मुसलिम समुदाय के लोग स्नान कर नया या साफ कपड़े पहनकर मसजिद पहुंचे.
निर्धारित समय पर मसजिद में विशेष नमाज अदा की गयी. इससे पहले तकरीर की गयी. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जामा मसजिद, छोटी मसजिद, मिल्लत मसजिद, नूरी मसजिद, मदीना मसजिद, मसजिद-ए-हेरा,मदरसा अहसनुल उलूम, मोहम्मदी मसजिद, अहले हदीश मसजिद में विशेष नमाज अदा की गयी. तकरीर के दौरान जामा मसजिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनववाज कासमी ने बकरीद के त्योहार में कुर्बानी की अहमियत को बताया. कहा कि यह कुर्बानी वर्षों पहले हजरत इब्राहिम और उनके बेटे इस्माइल के साथ हुई वाक्या से जुड़ा हुआ है.
अल्लाह के हुक्म के बाद हजरत इब्राहिम ने अपने प्यारे बेटे को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गये और उसके गर्दन पर छुरी भी चला दी. लेकिन अल्लाह का मकसद हजरत इब्राहिम के बेटे की कुर्बानी नहीं लेना था, बल्कि उनका इम्तिहान लेना था. अल्लाह तल्लाह ने हजरत इब्राहिम को रोका और कुर्बानी के लिए जन्नत से दुम्बा भेजा. उसी समय से कुर्बानी की परंपरा चली आ रही है और धन से संपन्न लोग अल्लाह के प्रति प्रेम व समर्पण का भाव रखते हुए खुशदिली से कुर्बानी करते है.नमाज अदा करने के बाद मुसलिम समुदाय के लोगों ने मुल्क की सलामती व शांति के वातावरण के लिए अल्लाह से दुआ किया.
लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर बकरीद त्योहार की मुबारकबाद दी. कई दल के नेताओं ने भी मुसलिम समुदाय के लोगों के गले मिल कर मुबारकबाद दी. नमाज के बाद मुसलिम समुदाय के सामर्थ्यवान लोगों ने बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह के प्रति अपना प्रेम भाव प्रकट किया.
पर्व के अवसर पर लोगों को सेवई लच्छा खिलाकर खुशी मनाया. बकरीद की नमाज पर मसजिदों में सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय थी. नमाजियों के बैठने व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मसजिद प्रबंधन समिति के लोग सक्रिय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




