ट्रेन से कट कर मौत

मोहम्मदगंज : जपला सिगसिगी रेल खंड के माली गांव के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार उक्त युवक की शव की शिनाख्त बिहार के नवीनगर प्रखंड कार्यालय के समीप आलोक राम के रूप में हुई. बताया जाता है कि वह मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी रामयश […]
मोहम्मदगंज : जपला सिगसिगी रेल खंड के माली गांव के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार उक्त युवक की शव की शिनाख्त बिहार के नवीनगर प्रखंड कार्यालय के समीप आलोक राम के रूप में हुई.
बताया जाता है कि वह मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी रामयश राम के घर शादी समारोह में आया था.वह पिछले कई सालों से मानसिक रोग से ग्रस्त था. मोहम्मदगंज पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनाबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




