ePaper

जर्जर तारों के जंजाल से सांसत में जान-माल

Updated at : 12 May 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर तारों के जंजाल से सांसत में जान-माल

तार के टूटकर गिरने से हो चुकी है कई दुर्घटनाएं तारों को बदलने का कार्य अब तक नहीं हुआ शुरू चास : चास सर्किल विद्युत विभाग की ओर से क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार व पोल को बदलने का कार्य बीते एक साल से जारी है, लेकिन विभाग का काम इतना धीमा है कि […]

विज्ञापन

तार के टूटकर गिरने से हो चुकी है कई दुर्घटनाएं

तारों को बदलने का कार्य अब तक नहीं हुआ शुरू
चास : चास सर्किल विद्युत विभाग की ओर से क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार व पोल को बदलने का कार्य बीते एक साल से जारी है, लेकिन विभाग का काम इतना धीमा है कि अब तक चास के मुख्य व्यावसायिक बाजार मेनरोड के तार व पोल बदलने का कार्य शुरू नहीं हुआ है. इस कारण यहां रहने वाले व बाजार करने आने वाले लोगों की जान सांसत में बनी हुई है.
महावीर चौक के पास एक जर्जर लोहे के पोल से तार टूटकर गिर चुका है. आसपास के लोग इन टूटे तारों की चपेट में आने से कई बार बचे हैं. घरों से सटे बिजली के पोल व हाईटेंशन तार लोगों को टेंशन बना हुआ है.
क्या है स्थिति मेनरोड की : जिला के मुख्य बाजार में शामिल महावीर चौक से चेकपोस्ट सब्जी बाजार तक के मार्ग को चास का मेनरोड कहा जाता हैं. लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कई वर्ष पूर्व लगे तारों से आज भी बिजली आपूर्ति की जाती है. यह कभी भी टूटकर गिर जाते हैं, जिससे अफरातफरी मच जाती है. लोग खुद ही एक-दूसरे को बचाते है. विभाग को फोन कर बिजली कटवाते है.
10 मई को भी महावीर चौक के पास अचानक एक तार टूटकर गिर गया. हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola